আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नए मरीज मिले, अब 10 एक्टिव केस

Published on: May 15, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं. इनमें जांजगीर-चांपा से 5 और कोरिया से एक मरीज शामिल हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए एम्स लाया जा रहा है. अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 10 हो गई है. वहीं प्रदेश में अब कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 66 हो गया है, जिसमें 56 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.

http://कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में लापरवाही, पंचायत सचिव निलंबित

विशेष विद्यालयों के 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी मिलेगा जनरल प्रमोशन

रायपुर. समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी शासकीय और अनुदान प्राप्त संस्थाओं के विशेष विद्यालयों के 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी सत्र 2019-20 में जनरल प्रमोशन दिया जाएगा. इस संबंध में समाज कल्याण विभाग ने सभी विभागीय कार्यालयों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने कहा है. उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकने राज्य सरकार ने सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयों एवं मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली सत्र 2019-20 की वार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी थी. सरकार द्वारा लॉकडाउन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के कारण इस वर्ष कक्षा 9वीं और 11वीं की कक्षाओं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देते हुए आगामी शिक्षा सत्र में अगली कक्षा में प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है. इस आदेश के परिपालन में विशेष विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भी कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया है.

http://राज्य सरकार ने बढ़ाई संपत्ति कर और विवरणी जमा करने की अंतिम तिथि

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now