बेमेतरा. कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु सौंपे गए कार्यों के दायित्व निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण साजा ब्लॉक के एक पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है. कलेक्टर ने आज शुक्रवार को आदेश जारी कर ग्राम पंचायत नवागांव गहिरा में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव जनकलाल यादव को छ.ग. पंचायत सेवा (आचरण तथा अपील) नियम 1999 के उपनियम 4(1) मे दिए गए प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत साजा नियत किया गया है तथा निलंबन अवधि मे इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
http://राज्य सरकार ने बढ़ाई संपत्ति कर और विवरणी जमा करने की अंतिम तिथि
आईसोलेशन सेंटर के लिए जिला एवं प्रभारी अधिकारी नियुक्त
जशपुरनगर. कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में जिले में नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए जिले में जिला स्तरीय आईसोलेशन सेंटर या कोविड केयर सेंटर के रूप में डी.पी.आर.सी. भवन एवं प्रयास आवासीय छात्रावास को स्थापित किया गया है इन आईसोलेशन सेंटरो की सतत निगरानी एवं समुचित व्यवस्था जैसे साफ-सफाई, बिस्तर, भोजन, पानी, बिजली, स्नानागार, शौचालय एवं बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जशपुर प्रेम सिंह मरकाम को प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किया गया है. डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी को आईसोलेशन सेंटर का जिला का नोडल अधिकारी, प्रेम सिंह मरकाम को कोरोना प्रभारी अधिकारी बनाया गया है. आर.एम.ओ डॉ. अनुरंजन टोप्पो को जिला चिकित्सालय जशपुर का सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है. सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एस.के. वाहने को विशेष कर्त्वय अधिकारी नियुक्त किया गया है.
http://एसडीएम के फर्जी पत्र एवं सील-मुहर से बनाया परिवहन पास, FIR







