रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के तहत संपत्ति कर एवं विवरणी जमा करने के लिए लोगों को एक बार फिर से विशेष छूट देते हुए जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मई कर दिया है. पूर्व में संपत्ति कर एवं विवरणी जमा करने की तिथि 15 मई 2020 निर्धारित की गई थी. राज्य शासन ने इसे अब 31 मई 2020 तक बढ़ा दिया है. नागरिक अब संपत्ति कर और विवरणी 31 मई तक जमा कर सकेंगे. ज्य शासन
http://एसडीएम के फर्जी पत्र एवं सील-मुहर से बनाया परिवहन पास, FIR
राके नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि संपत्ति कर जमा करने आने वाले नागरिकों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा. फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने हुए नगरीय निकाय के कर्मचारी घर-घर जाकर संपत्ति कर की वसूली करेंगे तथा नागरिकों को ऑनलाइन भुगतान हेतु प्रेरित भी करेंगे. नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है.
http://मालखाना से 7 पेटी शराब गायब, थाना प्रभारी समेत तीन निलंबित
http://Huawei Y9s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स







