महासमुंद. कोतवाली के मालखाना से 7 पेटी शराब कम पाए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कोतवाली प्रभारी राकेश खुंटेश्वर सहित माल मुंशी अनिल साहू व माल मददगार पुनीत पटेल को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है. शराब गायब होने के मामले में एएसपी मेघा टेंभुरकर थाना प्रभारी सहित प्रधान आरक्षक व आरक्षक से पूछताछ कर रहीं हैं, लेकिन अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है. एएसपी टेंभुरकर का कहना है कि जब्त की गई शराब के गायब होने की शिकायत लगातार मिल रही थी. बुधवार को कोतवाली थाना के मालखाना का औचक निरीक्षण किया गया. रिकॉर्ड देखने से पता चला कि मालखाने में वर्ष 2019 में एवं 2020 में अवैध शराब तस्करी व बिक्री के 17 प्रकरण दर्ज कर 25 पेटी शराब जब्त किए थे, जिसमें से 7 पेटी कम पाई गई.
http://Huawei Y9s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
डीजीपी ने किया एसडीओपी कार्यालय का लोकार्पण
बागबाहरा. अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय एवं निवास का लोकार्पण मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने गुरूवार को किया. विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज डॉ आनंद छाबड़ा रहे. पूजा-पाठ के साथ पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने फीता काटकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का लोकार्पण किया. कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया. उन्होंने ने बागबाहरा थाना पहुंच पुलिस बालमित्र उद्यान और ओपन जीम का लोकार्पण किया. पत्रकारों से चर्चा में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कोरोना संकट में पुलिस केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को सुरक्षित रखने जुटी है. इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, एएसपी मेघा टेम्भुलकर, प्रशिक्षु आईपीएस आंजनेय, एसडीओपी लितेश सिंह समेत थाना स्टॉफ मौजूद रहा.
http://दिल्ली में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.2







