আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, अब 4 एक्टिव केस

Published on: May 14, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में गुरूवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. संक्रमित युवक बालोद जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. रायपुर एम्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. संक्रमित मरीज को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में लाया जा रहा है. इससे पहले आज शाम ही कोरोना के एक मरीज के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई थी जिससे प्रदेश में 3 एक्टिव केस हो गई थी पर एक नया मरीज मिलने के बाद अब एक्टिव केस की संख्या फिर 4 हो गई.

http://वन नेशन-वन राशन कार्ड से लेकर मनरेगा तक, जानिए वित्तमंत्री के बड़े ऐलान

3 की पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव

महासमुंद. जिले में रैपिड टेस्ट में पाए गए 10 कोरोना पॉजीटिवों में से 3 की पीसीआर रिपोर्ट एम्स से आ गई है. तीनों पीसीआर टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं. जिन तीन लोगों की रिपोर्ट आई है उनमें दो पिथौरा ब्लॉक और एक बागबहरा के हैं. वहीं अन्य की रिपोर्ट अभी नहीं आई है.

http://महिला पटवारी 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाई

मुख्यमंत्री को राज देवांगन समाज ने 1.03 लाख रुपए का चेक सौंपा

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में रायपुर राज देवांगन समाज के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख 3 हजार 501 रुपए की राशि का चेक सौंपा. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए देवांगन समाज के सहयोग की सराहना की. इस अवसर पर चोवाराम देवांगन, दयालु राम देवांगन औरश्री विजय आनंद देवांगन सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now