महासमुंद. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बुधवार को 9 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक खल्लारी थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे को थाना प्रभारी महासमुंद और पिथौरा थाना प्रभारी कमला पुसाम को तेंदूकाना थाना प्रभारी बनाया गया है. देखिए पूरी सूची-
http://दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

http://पुलिस की बड़ी सफलता, पौने 50 लाख का गुटखा और तम्बाकू जब्त
एपीएल राशनकार्डधारी परिवारों को जून से 10 रुपए किलो में दो किलो मिलेगा नमक
महासमुंद. राज्य शासन के निर्देश पर लॉकडाउन की वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए शासन एतद् द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जारी किए गए सामान्य (एपीएल) राशनकार्ड धारकों को दिनांक 1 जून 2020 से 10 रुपए प्रति किलो की दर से, अधिकतम 02 किलो नमक प्रति राशन कार्ड प्रतिमाह की पात्रता निर्धारित की है.
http://VIDEO : सलमान-जैकलीन का गाना तेरे बिना रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल
हफ्ते में 5 दिन खुल सकेंगी नाई की दुकान
दुर्ग. कोविड-19 से संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु प्रभावशील लॉकडाउन की अवधि में नाई, सेलून एवं स्पा आदि को सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक शर्तों पर खोलने की अनुमति दी गई है. सेवा के संचालक सेवा प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के बारे में आवश्यक जानकारी जैसे- नाम, पता, मोबाइल नं. का ब्योरा संधारित करेंगे। किसी व्यक्ति पर उपयोग की गयी वस्तु या सामग्री का दोबारा अन्य व्यक्ति पर उपयोग नहीं करेंगे. संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपाय यथा- मास्क, ग्लब्स, सेनेटाईजर इत्यादि का उपयोग करेंगे.
http://शराब पर कोरोना टैक्स, जानिए मंत्रिपरिषद के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय







