नई दिल्ली. सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस का गाना तेरे बिना रिलीज हो गया है. जो सामने आते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. लोगों को सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज का यह रोमांटिक अवतार खूब पसंद आ रहा है. सलमान ने इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ इसे डायरेक्ट भी किया है. इस रोमांटिक गाने को अजय भाटिया ने कंपोज किया है और लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखा है. सलमान खान का ये पूरा गाना उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस में शूट हुआ है.
http://डुअल सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V19 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
वीडियो में सलमान-जैकलीन घुड़सवारी, बाइक राइड, स्विमिंग करते दिखे. सलमान खान का ये वीडियो सिर्फ 4 दिन में शूट हुआ है. वहीं जैकलीन ने बताया कि पूरा वीडियो सिर्फ 3 लोगों की मदद से शूट हुआ है. जो कि सलमान, जैकलीन और DOP था. सलमान ने ये वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- मैंने ये गाना बनाया, गाया, शूट किया और पोस्ट किया आपके लिए, अब आप भी ये गाना सुनो, गाओ और आप के स्वैग में शूट करो घर पर, पोस्ट करो, शेयर कर, टैग करो और एंजॉय करो.
http://पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान, बोले- नए रूप, नए नियम वाला होगा लॉकडाउन 4










