महासमुंद/पिथौरा. लॉकडाउन के चलते क्षेत्र में नमक की कमी की अफवाहों के बाद आज सुबह से किराना दुकानों में मेले के तरह हालात बन गए. ग्रामीणों की भीड़ दुकानदार के मुंहमांगे दाम में नमक खरीदने जुट गई. बहरहाल, इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी कमला पुसाम स्वयं दल बल के साथ भीड़ भी किराना दुकानों में पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं. ज्ञात हो कि अफवाहों के चलते नगर में एक बोरी नमक 180 के स्थान पर 300 से लेकर 500 रुपए प्रति बोरी तक बिक रहा था.
मंगलवार सुबह दुकानों के खुलने के निर्धारित समय से पहले ही खुली किराना दुकानों में खड़ा नमक लेने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. नमक लेने के लिए लोग इतने हड़बड़ाए हुए थे कि दुकानदार की मुहमांगी कीमत में नमक खरीदकर ले जाने लगे. सुबह से करीब एक घण्टे तक ऐसे हालात बनी रही. इसके बाद जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तब पुलिस पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर कार्रवाई प्रारम्भ की. कार्रवाई हेतु स्थानीय तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक चिन्हित दुकानों में पहुंच कर कार्रवाई कर रहे हैं. इस संबंध में प्रशासन लगातार लाउड स्पीकर से उद्घोषणा कराकर नमक ज्यादा न खरीदने एवं नमक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने संबंधी जानकारी आम लोगों को दे रहा है.
http://मॉकड्रिल को लोगों ने समझ लिया था सच, जिले में कोरोना का एक भी केस नहीं







