আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हफ्ते में दो दिन खुलेंगी दुकानें तो भीड़ उमड़ेगी ही, लोग बोले- प्रशासन का अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय

Published on: May 11, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. दो दिन के पूर्ण लॉकडाउन के बाद आज दुकानें खुलते ही खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग सामान खरीदने बड़ी संख्या में पहुंचे थे. लिहाजा सड़कों पर भी भीड़ दिखीं. दुकानों में भीड़ इस कदर टूट पड़ी थी जैसे सामान मुफ्त में दी जा रही हों. आज कपड़ा, हार्डवेयर और सराफा की दुकानें खुलीं. कपड़े की दुकानों में जमकर भीड़ रही. भीड़ को लेकर व्यावसायी व आम लोगों का मानना है कि प्रशासन के अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय के चलते ही दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं. जिला प्रशासन के आदेश के तहत किराना, मेडिकल, पेट्रोल पंप, सब्जी को छोड़ शेष दुकानें सप्ताह में केवल दो दिन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुल रही हैं.

http://24 घंटे में कोरोना के 4213 नए केस, रिकवरी रेट 31.15% : स्वास्थ्य मंत्रालय

सभी दुकानें संपूर्ण लॉकडाउन के दिनों शनिवार-रविवार को छोड़कर सभी दिन खुले तो भीड़ नहीं उमड़ेगी और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन हो सकेगा. सप्ताह में अलग-अलग व्यवसाय के दो-दो दिन खोलने के प्रशासनिक निर्णय को लोगों ने हास्यास्पद बताते हुए कहा कि रोजाना अलग-अलग खरीददारों की भीड़ जुट रही है. साथ ही एक बार खरीददारी के बाद ग्राहक रोजाना घरों से निकलने से भी बच पाएंगे. इधर, रविवार को शासकीय अवकाश के बाद आज बैंक खुलते ही यहां भी ग्राहकों की भीड़ रही. बैंक में रकम निकालने के साथ जमा करने के लिए शहर के अलावा ग्रामीण भी यहां पहुंचते रहे. वर्तमान में बैंकों में भीड़ की वजह उज्जवला योजना और महिला जन-धन खाते में सरकार की ओर से जमा की गई सहायता राशि निकालने के लिए महिला खाताधारक बैंकों में पहुंच रहे हैं.

http://थाना प्रभारी ने दिखाई तत्परता, स्वास्थ्य जांच कराकर मजदूरों को भेजा घर

संकट पैदा कर सकती है बेतरतीब भीड़

इधर, पिथौरा स्थित देना बैंक प्रबंधन की लापरवाही के कारण आज पूरे समय सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखीं. बैंकों के बाहर एवं अंदर सैकड़ों की बेतरतीब भीड़ होने के बाद भी बैंक प्रबंधन द्वारा भीड़ को नियंत्रण करने कोई उपाय नहीं करना आश्चर्यजनक था. ज्ञात हो कि प्रदेश भर में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की स्थिति है. बाजार से भीड़ कम करने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है बावजूद देना बैंक में इस तरह की बेतरतीब भीड़ कभी भी कोई नया संकट पैदा कर सकती है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now