बसना. पलायन कर अन्य प्रांतों में गए मजदूरों के वापस लौटने का सिलसिला जारी है. जानकारी के मुताबिक आज करीब 35 महिला, पुरूष और बच्चों का जत्था लेकर एक बस बसना पहुंची. समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार भगतराम वधवा के पूछने पर इन मजदूरों ने बताया कि वे ओड़िशा बरमपुर से यहां पहुंचे हैं तथा सलिहा, धनसीर, सरकण्डा, बेलारी, झांपीमौहा आदि जगह वापस जाएंगे. पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ अखिलेश भोई उनके क्षेत्र के मजदूरों के आने की जानकारी मिलते ही सहयोग के लिए पहुंच गए.
http://बाजार में घूमते रहे महाराष्ट्र से लौटे मजदूर, पुलिस ने जिम्नेजियम हॉल में ठहराया
श्री वधवा द्वारा मजदूरों के आने की सूचना थाना प्रभारी वीणा यादव को दिए जाने पर वे टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गई. सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनके लिए वाहन व्यवस्था की. इस दरम्यान सरदार आटो एवं डॉ अखिलेश ने नास्ता कराया. नगर में चर्चा रही कि अधिकारी यदि अपने कर्तव्य निर्वहन के प्रति सजग रहें तो बड़ा कार्य भी छोटा हो जाता है इसे चरितार्थ थाना प्रभारी वीणा यादव ने किया है. वहीं पूरी कार्रवाई के दौरान जनपद सीईओ और जनपद कार्यालय से कोई कर्मचारी के न पहुंचने पर इसे घोर लापरवाही बताया गया है.
http://4 और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, अब राज्य में सिर्फ 6 एक्टिव केस







