रायपुर. कोरोना संक्रमित 6 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद रविवार को एम्स रायपुर से डिस्चार्ज कर दिया गया है. डिस्चार्ज किए गए सभी 6 पुरुष मरीज दुर्ग के हैं. राज्य में अब कोरोना के 10 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है. सभी स्थिर हालत में हैं. रायपुर एम्स ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.
http://पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी कोमा में, डॉक्टरों ने कहा- अगले 48 घंटे अहम
COVID 19 Update-Six male patients from Durg have been discharged by AIIMS Raipur on Sunday. Presently, there are 10 patients getting COVID 19 treatment in AIIMS Raipur. All are in stable condition.#IndiaFightsCorona#covidupdates #AIIMS
— AIIMS, Raipur, CG😷 (@aiims_rpr) May 10, 2020
चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
दुर्ग. कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग, द्वारा राष्ट्रीय मिशन अंतर्गत कोविड हॉस्पिटल हेतु चिकित्सा अधिकारी के कुल 05 पदों पर संविदा नियुक्ति की जानी हैं. इस हेतु दिनांक 14 मई शाम 5 बजे तक कार्यालयीन ईमेल आईडी durg.covid.recruitment@gmail.com पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया किया है. विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन प्रारूप दुर्ग जिलें की वेबसाइट www.durg.gov.in में देखा व डाउनलोड किया जा सकता है.
http://108MP कैमरे वाला Mi 10 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
छत्तीसगढ़ में फंसे दूसरे राज्य की मजदूरों एवं अन्य लोगों के मदद के लिए 11 मई को लांच करेगी पोर्टल
बलौदाबाजार. राज्य सरकार द्वारा लॉकडॉउन की अवधि के दौरान छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के फंसे मजदूरों एवं अन्य लोगों के मदद के लिए एक पोर्टल लांच करने के तैयारी कर रही है. इस पोर्टल की लाचिंग श्रम विभाग के द्वारा 11 मई को किया जाएगा. इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ में फंसे कोई भी मजदूर एवं व्यक्ति अपनी विस्तृत जानकारी http:-cglabobour.nic.in/covid_19 login page aspx. इस लिंक के माध्यम से पंजीकृत कराए जा सकते हैं. इस लिंक में केवल वही लोग पंजीयन कराए जो इस राज्य से बाहर अपने अन्य गृह राज्य जाने के इच्छुक हैं.







