আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धोखेबाज प्रेमी को प्रेमिका ने सिखाया सबक, मिलने के बहाने बुलाया और किया पुलिस के हवाले

Published on: May 9, 2020
---Advertisement---

खरसिया. यूं तो प्यार में हर सुख दुख सहने और जीने मरने तक की कसमें खाई जाती हैं, परंतु जब प्रेमी से धोखा मिले तो प्रेमिका नागिन की तरह विषैली भी बन जाती है. कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला. मालखरौदा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गुरुवार को खरसिया चौकी में आवेदन देकर धोखेबाज प्रेमी को पकड़ने के लिए गुहार लगाई. मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने फिल्मी स्टाइल से प्रेमी तक पहुंचने के लिए बिसात बिछाई. पुलिस के कहने पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन कर मिलने के लिए कहा, वहीं पहले से ही तैयार चौकी पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर चांपा पुलिस के हवाले कर दिया. जहां आरोपी प्रेमी पर अपराध क्रमांक 124/2020 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है.

http://ढाबा से 187 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

कहानी वही पुरानी है कि पहले तो खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पामगढ़ निवासी रोहिणी पटैल ने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया, फिर शारीरिक संबंध भी बनाया. वहीं जब शादी की बात युवती द्वारा की गई तो वह शादी करने से टालमटोल करने लगा. ऐसे में परेशान युवती ने चांपा थाने में शिकायत की, जिस पर 376 के तहत मामला दर्ज किया गया. वहीं प्रेमी को इस बात की जानकारी मिलने पर वह प्रेमिका सहित उसके परिवार को धमकी-चमकी दिया करता था. ऐसे में परेशान होकर युवती ने खरसिया चौकी में आवेदन दिया. जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने अपनी सजगता का परिचय दिया.

http://धोनी बोले- मैं दबाव महसूस करता हूं और मुझे भी डर लगता है

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now