पिथौरा. अवैध शराब बिक्री हेतु रखने की सूचना पर पुलिस ने एसडीओपी पुपलेश कुमार के निर्देश पर एनएच 53 स्थित काठी ढाबा के संचालक मनोरंजन राउत पिता महेश्वर राउत के कब्जे से ढाबा में रखे 4 अलग-अलग बोरियों में 187 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब जुमला 33.660 लीटर बरामद की. आरोपी मनोरंजन राउत ने उक्त शराब को रानीसागर पारा पिथौरा के सुनील यादव के साथ मिलकर लॉकडाउन में अधिक कीमत में बिक्री करने के लिए योजना बनाकर काठी ढाबा में एकत्र कर रखना बताया है. आरोपी सुनील यादव पूर्व में अवैध शराब के अनेक मामलो में जेल जा चुका है जिसकी अब पुनः तलाश जारी है. आरोपी मनोरंजन राउत को धारा 34 (2)59(क) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया.
http://धोनी बोले- मैं दबाव महसूस करता हूं और मुझे भी डर लगता है
उचित मूल्य की दुकानों को सामान्य दिनों की भांति संचालित करने के निर्देश
महासमुंद. कोविड-19 के संक्रमण के कारण पूरे प्रदेश में लॉकडाउन घोषित किया गया है, किन्तु लॉकडाउन की स्थिति में भी अति आवश्यक सेवाएँ संचालित किए जाने के निर्देश हैं. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिले में लॉकडाउन के दिनों में समान्य दिनों की भांति कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. इनमें धान उपार्जन केन्द्रों से संग्रहण केन्द्रों के लिए धान का उठाव व परिवहन, कस्टम मिलिंग से संबंधित समस्त कार्य, गैस एजेंसी (केवल होम डिलीवरी के तहत) से संबंधित कार्य, पेट्रोल, डीजल पंपों का संचालन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों का संचालन. यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.
http://कोरोना संकट पर राहुल गांधी ने कहा- लोगों का डर हटाए सरकार, आर्थिक मदद समय की मांग







