रायगढ़. जिले के तेतला गांव स्थित पेपर मिल में हानिकारक गैस के संपर्क में आने से सात मजदूर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. प्रभावित मजदूरों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर रेफेर कर दिया गया है. जानकारी अनुसार पुसौर के तेतला में शक्ति पेपर मिल में पेपर को रिसायकल करने का कार्य किया जाता है लॉकडाउन के दौरान बंद इस मिल को पुनः प्रारम्भ करने से पूर्व मजदूर रिसायकल चैम्बर की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान हानिकारक गैस के संपर्क में आने पर मजदूरों की तबीयत बिगड़ने लगी.
http://महिला पंचायत प्रतिनिधियों के रिश्तेदार नहीं कर सकते उनके कार्यों में हस्तक्षेप
जिस पर उन्हें इलाज के लिए संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती करया गया. भर्ती करवाए गए 7 मजदूरों में 3 मजदूरों डोलामणि सिदार (35), सुरेंद्र गुप्ता (28), अपधर मालाकार (40) को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफेर किया गया है. शेष 4 मजदूर पुरन्धन कुमार (21), अनिल कुमार (22), निमाणी भोय (40), रंजीत सिंग (34) का इलाज यहां जारी है. कलेक्टर यशवंत कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह आज प्रभावित मजदूरों से मिलने संजीवनी अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने चिकित्सकों से भर्ती मजदूरों का हाल जाना.
http://विशाखापट्टनम में गैस लीक से 10 लोगों की मौत, 800 अस्पताल में भर्ती
पेपर मिल में सफाई के दौरान हानिकारक गैस के सम्पर्क में आने से बीमार हुए मजदूरों को मिली इलाज की बेहतर सुविधा
⏺️ मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायगढ़ कलेक्टर-एसपी अस्पताल में भर्ती मजदूरों से मिलने पहुंचे
⏺️ 03 मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाने की करवाई गई व्यवस्था pic.twitter.com/87MTysa0v7
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 7, 2020







