महासमुंद. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले के प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय में 2 अक्टूबर को पेंशन सत्याग्रह एवं क्रमोन्नति अधिकार के रूप में मनाकर शासन का ध्यानाकर्षण किया जाएगा. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई महासमुंद के नवनियुक्त प्रवक्ता लोरीश कुमार ने बताया कि ऐसोसिएशन के प्रांतीय निर्देशानुसार प्रदेश में 1998 से कार्यरत शिक्षक संवर्ग एवं 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक एवं सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए एनपीएस लागू किया गया है, जो शेयर मार्केट आधारित और कर्मचारी विरोधी है. कर्मचारी अपनी युवावस्था एवं शारीरिक मजबूती के समय को सेवा में लगा रहे हैं, लेकिन भविष्य एवं बुढ़ापा सुरक्षित नहीं होने से सशंकित हैं. उन्होंने कहा कि सुखद बुढ़ापे के लिए नियमित मासिक वित्तीय व्यवस्था के तहत पुरानी पेंशन योजना को लागू करवाने की मांग की जा रही है.
http://Maruti Suzuki S-Presso हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन अपने सदस्यों के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ एक मजबूत ओल्ड पेंशन स्कीम मोर्चा बनाकर संघर्ष करेगा. प्रदेश में 1998 से अब तक एक ही पद में सेवारत 48 हजार शिक्षकों को क्रमोन्नति व समयमान वेतनमान का लाभ दिलाने के लिए क्रमोन्नति अधिकार को प्राथमिकता में रखते हुए अभियान शुरू किया जाएगा. एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी सुधीर प्रधान, केशव साहू, पूर्णानन्द मिश्रा, शोभा सिंह राजपूत सहित जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी, सचिव नन्दकुमार साहू, विजय कुमार प्रधान, राजेश साहू, विनोद यादव, महेन्द्र चौधरी, अरुण प्रधान, ललित साहू आदि ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालयों में एक घंटे का सत्याग्रह एवं प्रदर्शन कर अपनी मांगों को मजबूती प्रदान किया जाएगा. समस्त पदाधिकारियों ने समस्त शिक्षक संवर्ग को अपने अधिकार प्राप्ति के इस अभियान में सहभागी होने की अपील की है.
http://VIDEO : ‘हाउसफुल 4’ का पहला गाना ‘एक चुम्मा तो बनता है’ हुआ रिलीज







