আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पानी में यूरिया घोलकर 2 हिरणों का शिकार, 12 गिरफ्तार

Published on: May 6, 2020
---Advertisement---
गोरेलाल तिवारी

कसडोल. जहर देकर 2 हिरणों का शिकार मामले में वन विभाग ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वन परिक्षेत्र अर्जुनी के महराजी के कक्ष क्रमांक 377 करसी जुनवानी के जंगल में गड्ढा खोदकर पानी में यूरिया घोलकर 2 हिरण का शिकार की खबर से हड़कंप मच गया था. सूचना मिलते ही रेंजर टीआर वर्मा, डिप्टी रेंजर सुखराम रात्रे आसपास के बीट गार्डों को इकट्ठा कर जांच में जुट गए. मामले की विवेचना पश्चात 12 लोगों के खिलाफ वन अधिनियम 1972 की धारा 09, 50 तथा 51 के तहत कार्रवाई की गई. आरोपियों की निशानदेही पर हिरण के 2 खाल, दो पैर, हड्डियां, मांस, कुल्हाड़ी, परसुल, बर्तन तथा उपयोग से बचे 1 किलो यूरिया जब्त किया गया. आरोपियों में प्रकाश पिता ननकी कर्ष, नेपाल पिता आनंद सिंह पैकरा, शत्रुहन पिता गुरुदयाल पैकरा, दीपक पिता ईश्वर कर्ष, धनंजय पिता लच्छनलाल चौहान,

http://छत्तीसगढ़ में अब मई महीने में सभी शनिवार-रविवार को रहेगा लॉकडाउन

सुनील पिता सुखसिंह कर्ष, सेवकराम पिता धनीराम कर्ष, जगदीश पिता बेदुलाल ठाकुर, राहुल पिता कन्हैयालाल चौहान, राकेश पिता गरीबदास चौहान, बिसाहू पिता कर्जन गोंड़ तथा नेपाल पिता लुसऊ गोंड़ शामिल हैं. सभी ने स्वीकार किया कि 1 मई की शाम गड्ढा खोदकर पानी में यूरिया घोलकर आ गए थे. दूसरे दिन गड्‌ढे का विषाक्त पानी पीने से मृत 2 हिरण पड़े थे. मृत हिरण का मांस अलग कर घर ले आए. विवेचना के दौरान फरार दो आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है. आरोपियों को पकड़ने में लक्ष्मी श्रीवास्तव, सुखराम क्षत्रे, चन्द्र भुवन मनहरे, तृप्ति जायसवाल, राजेश्वर वर्मा, नरोत्तम पैकरा के अलावा वन सुरक्षाकर्मियों का विशेष योगदान रहा. रेंजर टीआर वर्मा ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है. सभी आरोपियों को गुरूवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा.

http://आरोग्य सेतु ऐप में डेटा सुरक्षित, हैकर के दावे पर सरकार ने दी सफाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now