रायपुर. छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है. संक्रमित युवती भिलाई की रहने वाली हैं. जिनकी उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है. रायपुर एम्स प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है. एम्स ने ट्वीट कर बताया कि एक 26 वर्षीया युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है जिसे शीघ्र ही एम्स रायपुर में भर्ती कराया जाएगा. अब प्रदेश में 23 एक्टिव केस हो गए हैं.
http://कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित
दूसरे प्रदेशों से लौटकर आने वाले श्रमिकों के लिए गांवों के बाहर में बनाए जाएंगे क्वॉरंटाइन सेंटर
रायपुर. प्रवासी श्रमिकों की छत्तीसगढ़ वापसी की तैयारियों के बीच स्वास्थ्य विभाग भी उन्हें क्वॉरंटाइन में रखने की व्यवस्था में जुट गया है. विभाग ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देशिका तैयार कर जरूरी व्यवस्था और संसाधन के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव को जिला पंचायतों को निर्देशित करने कहा है. स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश से दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में गए लोगों के वापस अपने जिलों में आने की संभावना है.
ऐसे सभी व्यक्तियों को क्वॉरंटाइन सेंटर में रखा जाना है. क्वॉरंटाइन सेंटर ग्राम पंचायतों में गांव के बाहर बनाया जाना है. स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में बनाए जाने वाले क्वॉरंटाइन सेंटर्स में प्रवासी मजदूरों की जांच, आवास, भोजन, स्नान, शौचालय, साफ-सफाई, बेरीकेटिंग और खाना-पीना देने के लिए उपयोग किए गए डिस्पोजेबल्स के निपटान के लिए विस्तृत दिशा-निर्देशिका पंचायत विभाग को भेजा है. साथ ही क्वॉरंटाइन सेंटर के संचालन और स्थानीय सर्विलांस के लिए मानव संसाधन की व्यवस्था के लिए भी कहा है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3900 नए केस, 195 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
One confirmed COVID 19 female patient (26 years) found in Bhilai. She will be admitted in AIIMS Raipur shortly. Presently, total active cases in Chhattisgarh are 23.#CoronaWarriors #coronaupdatesindia #AIIMS
— AIIMS, Raipur, CG😷 (@aiims_rpr) May 5, 2020







