আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14 नए मरीज मिले, अब 21 एक्टिव केस

Published on: May 3, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि कर दी है. अब 21 एक्टिव केस हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक दुर्ग से 8 और कवर्धा से 6 कोरोना मरीज मिले हैं. कवर्धा में मिले मरीज महाराष्ट्र से आए हैं. बता दें कि अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है. अब तक 36 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं.

http://छत्तीसगढ़ में सभी सार्वजनिक परिवहन सेवा लॉकडाउन अवधि में रहेगी बंद

कोरोना वॉरियर्स को सलामी देने हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश

रायपुर. कोरोना संक्रमण की मुश्किल घड़ी में अपने जान की परवाह किए बगैर दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे डाक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मियों के उत्साह और सम्मान के लिए आज रायपुर के एम्स और मेकाहारा अस्पताल के ऊपर हेलीकाप्टर से फ्लाई पास्ट कर फूलों की बारिश की गई. राजधानी रायपुर के एम्स और मेकाहारा अस्पताल के ऊपर भारतीय वायुसेना के एम.आई.-17-व्ही.-5 हेलीकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश कर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया. इस मौके पर एम्स और मेकाहारा के सभी डाक्टर, मेडिकल स्टाफ सहित आस-पास लोगों ने हवा में हाथ लहराकर पायलेट एवं को-पायलेट का अभिवादन किया. राजधानी रायपुर के दोनों अस्पतालों में कोरोना वॉरियर्स के हौसला अफजाई के लिए फ्लाई पास्ट का यह आयोजन एन्टी नक्सल टास्क फोर्स के एयर कमोडोर श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया.

http://सुबह 8 से शाम 7 बजे तक कल से खुलेंगी मदिरा दुकानें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now