नई दिल्ली. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने 12वें सीजन के साथ लौटने वाला है. सोनी टीवी द्वारा इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन कविता सुनाते हुए केबीसी 2020 को लेकर घोषणा करते नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन इस वीडियो में कह रहे हैं कि- हर चीज को ब्रेक लग सकता है. नुक्कड़ की चाय को, चाय पर होने वाली हैलो-हाय को. सड़कों के साथ यारी को, ट्रिपल सीट सवारी को. हर चीज को ब्रेक लग सकता है. ऑफिस वारी चकरी को, आधी रात वाली तफरी को, शॉपिंग मॉल वाले प्यार को, चौराहे के यार को.
http://शिखर धवन का बेटे के साथ दंगल, देखिए वायरल वीडियो
हर चीज को ब्रेक लग सकता है, लेकिन एक चीज है जिसे कभी ब्रेक नहीं लग सकता है और वो है सपनों को. सपनों को उड़ान देने फिर आ गए हैं मेरे सवाल और आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे सिर्फ सोनी पर. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- हर चीज को ब्रेक लग सकता है पर सपनों को ब्रेक नहीं लग सकता है. आपके सपनों को उड़ान देने फिर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन लेकर केबीसी 12. वीडियो देखकर साफ समझ आ रहा है कि बिग बी ने शो का ये प्रोमो अपने घर पर ही शूट किया है क्योंकि लॉकडाउन की वजह से टीवी और बॉलीवुड का सारा काम बंद है.
http://हंदवाड़ा मुठभेड़ में कर्नल-मेजर समेत 5 जवान शहीद, दो आतंकी ढेर










