আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेलवे अधिकारी 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Published on: April 30, 2020
---Advertisement---

रायपुर. एसीबी की टीम ने रेलवे के एक अधिकारी को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आवेदक नीरज कुमार ठाकुर ने विभाग को शिकायत करते हुए जानकारी दी थी कि बिलासपुर निवासी संदीप राय ने अपनी फर्म के नाम से रेलवे कॉलोनी में सफाई का ठेका लिया था. इस काम का अधिकार पत्र संबंधित फर्म द्वारा आवेदक को दिया गया था. आवेदन ने माह जुलाई से दिसंबर तक किए गए कार्य का बिल 15 लाख 96 हजार रुपए विभाग में भुगतान के लिए लगाया था. इस बिल का भुगतान उसे कर दिया गया.

http://मॉकड्रिल कर एम्स से भद्दे मजाक के लिए राज्य सरकार हाथ जोड़कर माफी मांगे : सोनी

इसके बाद उसने जनवरी माह से मार्च तक का बिल विभाग में लगाया. विभाग में पदस्थ मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शुभाशीष सरकार ने आवेदक से बिल भुगतान के एवज में 8 फीसद की दर से कमीशन की मांग की. कमीशन न देने पर बिल भुगतान रोक देने की बात कही. इससे आवेदक परेशान हो गया. उससे चार किश्तों में कुल 1 लाख 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई थी. विभाग ने शिकायत की जांच का सत्यापन किया और उसके बाद अधिकारी द्वारा मांगी गई रिश्वत की किश्त के साथ आवेदक को उसके पास भेजा. इस दौरान एसीबी की टीम ने उक्त अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

http://राज्य सरकार का निर्णय, 30 जून तक वर्तमान बाजार मूल्य गाइडलाइन दर ही रहेंगे प्रभावशील

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now