रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं. सभी मरीज सूरजपुर के बताए गए हैं. जानकारी के मुताबिक सभी आज आए पॉजिटिव मरीज के संपर्क में थे. क्वॉरंटाइन सेंटर में ड्यूटी में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी का रैपिड टेस्टिंग किट से जाँच की गई है. बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि आज ही एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई थी. वहीं, दो संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हो गई और एक्टिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है.
http://जिले के अंदर, अंर्तजिला और अंतर्राज्यीय पास जारी करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
# Surajpur mei 9 कोरोना पॉजिटिव patients आए सामने,सभी सूरजपुर के आज आये पॉजिटिव मरीज के संपर्क में थे
एक पुलिस constable भी जो इस सेंटर में duty में tha वो भी positive । ये सभी टेस्ट rapid testing किट्स से किए गए हैं
अब एक्टिव मरीजो की संख्या 13
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) April 28, 2020
http://मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट-होटल बार, क्लब और पंजीयन कार्यालय 3 मई तक रहेंगे बंद
छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को चेकपोस्ट में देनी होगी पूरी जानकारी
रायपुर. कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है कि अब प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने के पूर्व सीमा में बनाए गए चेक पोस्ट पर श्रमिकों सहित हर उस व्यक्ति को अपनी पूरी जानकारी और यात्रा विवरण देना होगा जो छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा. यदि कोई व्यक्ति बिना जानकारी दिए प्रवेश करते पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी. छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवेश के पूर्व लोगों को चेकपोस्ट में अपनी पूरी जानकारी और यात्रा विवरण दर्ज कराना होगा और यहां उनके प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के बाद ही उन्हें राज्य की सीमा में प्रवेश दिया जाएगा. यदि कोई इसका उल्लंघन करेगा तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं.







