रायपुर. छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय उक्त मरीज महाराष्ट्र से अपने घर झारखंड जा रहा था. इसे ऐहतियात के तौर पर सूरजपुर के प्रतापपुर में बनाए गए क्वॉरंटाइन सेंटर में आइसोलेट किया गया था. जिसकी रिपोर्ट मेकाहारा में जांच के लिए भेजी गई थी. जहां आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की एक्टिव संख्या बढ़कर 4 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्विट कर कहा कि आज सूरजपुर के प्रतापपुर कैम्प में झारखंड का एक 58 साल का अप्रवासी मज़दूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरा एहतियात बरता जा रहा है. बता दें सुबह रायपुर एम्स से दो और संक्रमितों के ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. दोनों महिलाएं कोरबा के कटघोरा की हैं.
http://जिले के अंदर, अंर्तजिला और अंतर्राज्यीय पास जारी करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के लिए प्रभावितों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के निर्देश
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के विभिन्न जिलों में हुई बेमौसम बारिश से फसलों और अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान के लिए प्रभावित लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. राजस्व विभाग की सचिव ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर फसलों और अन्य परिसंपत्तियों सहित अन्य के हुए नुकसान का आकलन कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.
http://मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट-होटल बार, क्लब और पंजीयन कार्यालय 3 मई तक रहेंगे बंद







