আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

क्वॉरंटाइन के बारे में समझाइश दिए जाने पर मितानिन के साथ मारपीट, आरोपी को जेल

Published on: April 27, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. पलारी तहसील के ग्राम बिजराडीह में मितानिन के साथ मारपीट करने वाले आरोपी विनोद कोसले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है. कोसले ने क्वॉरंटीन अवधि के नियम-कायदों के बारे में समझाइश दिए जाने पर गांव की स्वास्थ्य मितानिन श्रीमती उर्मिला टण्डन के साथ रविवार को मारपीट की. उर्मिला टण्डन की रिपोर्ट पर गिधपुरी थाने में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 294, 323, 506 एवं 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं एसपी प्रशांत सिंह ठाकुर ने घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा है कि मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण इलाके की कोरोना वारियर्स के महत्वपूर्ण रोल में हैं. उनके साथ बदतमीजी एवं मारपीट की घटना को गंभीरता से लिया जाएगा और तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी.

http://कोरोना को हराने के बाद अब प्लाज्मा डोनेट करेंगी कनिका कपूर

प्राथमिकी के अनुसार श्रीमती उर्मिला टण्डन बिजराडीह में स्वास्थ्य मितानिन हैं. होम क्वॉरंटाइन में लगे लोगों की निगरानी और सावधानियां का वे निरीक्षण कर रही हैं. गांव के विनोद कोसले (20) ने क्वॉरंटाइन के नियमों का उल्लंघन किया. कोसले गुजरात से लौटकर आने की वजह से उसे होम क्वॉरंटाइन पर रखा गया है. लेकिन इसका उल्लंघन करते हुए गांव-गली में खुलेआम घूमते रहता है. मितानिन ने उसे बार-बार समझाया, लेकिन इन बातों का उसे कोई असर ही नहीं हो रहा था. विनोद ने मितानिन की समझाइश को धता बताते हुए अपने परिवारजनों को मितानिन के खिलाफ उकसाया. विगत रविवार को सवेरे 11 बजे श्रीमती उर्मिला तालाब से घर वापस आ रही थीं. इसी दौरान घासीदास चौक के समीप विनोद उनसे उलझ गया और जान से मारने की धमकी देने लगा. उसने अपने पास रखे बांस की कमचील से मारपीट करते हुए उनका गला दबा दिया. इससे मितानीन के दायें हाथ की कलाई, दाहिने घुटना और गले में दर्द हो रहा है. घटना के दौरान ग्रामीण वेदलाल टण्डन एवं पुनीबाई टण्डन के बीच-बचाव से उसकी जान बच पाई. एसडीएम एवं इन्सिडेन्ट कमाण्डर लवीना पाण्डेय एवं थानेदार सोनी ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्परता से कार्रवाई की.

http://कोरोना वॉरियर्स के स्वागत में सोशल डिस्टेंसिंग, धारा 144 की उड़ी धज्जियां!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now