बलरामपुर. लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के निर्देशों के पालन में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा द्वारा विकासखण्ड रामचन्द्रपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धरमी के प्रभारी प्रधानपाठक तरूण कुमार, शिक्षक (एलबी) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा कार्यालय रामानुजगंज नियत किया गया है. निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
http://लॉकडाउन उल्लंघन करने पर अब तक 1549 FIR, 1346 गिरफ्तार
अन्य राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति को 14 दिन अनिवार्य क्वॉरंटाइन सेंटर में रखा जाएगा : कलेक्टर
कोरिया. कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के संभाव्य प्रसार की रोकथाम हेतु अन्य राज्यों से यहां कोरिया जिले में आने वाले हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से 14 दिनों के लिए जिले में बनाए गए क्वॉरंटाइन सेंटर में रखा जाएगा. यह आदेश अनुमति लेकर आने वालों पर भी लागू होगा. इसके लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है. इसके साथ ही कलेक्टर ने ज़रूरी एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए हैं.
http://24 घंटे में कोरोना के 1396 नए केस, रिकवरी रेट 22.17% : स्वास्थ्य मंत्रालय
http://लूडो में पत्नी ने लगातार हराया, गुस्साए पति ने तोड़ दी रीढ़ की हड्डी







