नई दिल्ली. 1975 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ में बेहद यादगार ‘कालिया’ का किरदार निभाने वाले जाने-माने अभिनेता वीजू खोटे का आज मुंबई स्थित उनके घर में लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया. वो 78 साल के थे. विजू खोटे के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है. फिल्मी जगत के लोगों के साथ उनके तमाम फैन्स काफी दुखी हैं. वीजू खोटे का अंतिम संस्कार आज दक्षिण मुम्बई के चंदनवाड़ी श्मशान गृह में सुबह 11.30 बजे किया जाएगा.
http://दोनों पांव से दिव्यांग शिक्षक को अन्यत्र कर दिया अटैच
बता दें कि विजू खोटे साल 1964 से फिल्मी दुनिया से जुड़े थे. उन्होंने 300 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा, उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया. उनकी छवि एक कॉमेडी अभिनेता के तौर पर बनी थी. एक हीरो के तौर पर एक्टिंग की शुरुआत करने वाले वीजू खोटे को अनेकों फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करने करने का मौका मिला, जिनमें से एक और फिल्म ‘अंदाज अंदाज अपना अपना’ के रॉबर्ट नामक लोकप्रिय किरदार का भी शुमार है.
http://VIDEO : अक्षरा के इस ‘देवी गीत’ ने मचाई धूम, मां दुर्गा से तलवार मांगती आईं नजर










