আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फील्ड में नहीं जातीं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, चेतावनी

Published on: April 25, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. देश इन दिनों कोरोना महामारी के संक्रमण के दौर से गुजर रहा है. जिले का स्वास्थ्य अमला कोरोना संक्रमण को रोकने दिन-रात मेहनत कर रहा है. इसके इतर लहंगर के पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने स्थानीय उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) श्रीमती कुमारी साहू द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने की शिकायत की है. बताया गया है कि पूर्व में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है पर उच्चाधिकारी कार्रवाई नहीं करते. मौजूदा शिकायत के मद्देनजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरपुर के सेक्टर प्रभारी ने उन्हे कार्यप्रणाली में सुधार लाने और स्टाफ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की चेतावनी दी है.

http://वाहन चेकिंग के दौरान छोटा हाथी से गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार

बताया गया है कि इससे पूर्व भी उन्हे स्टाफ के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया था पर अब भी श्रीमती साहू का कार्य और व्यवहार संतोषजनक नहीं है. श्रीमती साहू को विगत 13 अप्रैल को दिए गए पत्र में कहा गया है कि लहंगर सेक्शन के आश्रित ग्रामों का भ्रमण नियमित रूप से नहीं करने की शिकायत प्राप्त हुई है. सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण उनके कार्य से संतुष्ट नहीं हैं. ग्रामीणों के मुताबिक लहंगर हेल्थवेलनेस सेंटर है अत: यहां मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जानी है. पर उक्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक फील्ड में नहीं जातीं.

http://कार्य के प्रति लापरवाह पटवारी निलंबित, ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

 

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now