खल्लारी. तलाशी के दौरान छोटा हाथी वाहन से पुलिस ने 12 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह नेशनल हाईवे 353 स्थित मुख्य मार्ग खल्लारी थाना चौक के पास एक छोटा हाथी टाटा एसीई गोल्ड वाहन क्रमांक सीजी 07- एयू 1219 को रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की गई. वाहन में सवार भिलाई पावर हाउस निवासी गोविंद गाड़ा पिता पुरंधर गाड़ा (50), सुपेला भिलाई निवासी सोनू ठाकुर पिता तुलसी ठाकुर (30),
http://कार्य के प्रति लापरवाह पटवारी निलंबित, ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
कुम्हारी निवासी देवेश सिंह राजपूत पिता विजय सिंह (23) ने बताया कि उक्त वाहन भिलाई से ओड़िशा के काटांभांजी में अंगूर एवं संतरा खाली कर वापस जा रहा है. वाहन की तलाशी से पुलिस को भूरे रंग के पैकेट में टेप से पैकिंग 7 पैकेट गांजा कुल 12 किलो मिला. जब्त गांजे की कीमत 60 हजार रुपए आंकी गई है. गांजे के अलावा 61600 रुपए नगद, 62 नग खाली प्लास्टिक कैरेट, 3 नग मोबाइल, टाटा एसीई गोल्ड वाहन जब्त कर नारकोटिक एक्ट (एनडीपीएस) धारा 20(ख) के तहत कार्रवाई की गई. उक्त कार्रवाई खल्लारी थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे व पुलिस के जवानों का योगदान रहा.
http://कोटा से लौटते ही छात्रों का होगा रैपिड टेस्ट, निगेटिव आने पर ही जा सकेंगे घर







