আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कार्य के प्रति लापरवाह पटवारी निलंबित, ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

Published on: April 25, 2020
---Advertisement---

जगदलपुर. कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर तहसील बकावण्ड के तोंगकोंगेरा के पटवारी को निलंबित कर दिया है. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लेने के लिए तोंगकोंगरा पहुंचे बस्तर कलेक्टर डॉ अय्याज तम्बोली को ग्रामीणों ने बताया कि हल्का पटवारी चित्त विनोद पांडेय लंबे समय से क्षेत्र भ्रमण पर नहीं आ रहे हैं तथा उनके कार्य में प्रति की जाने वाली लापरवाही के कारण ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने हल्का पटवारी को तत्काल निलम्बित करने के निर्देश दिए. कलेक्टर के निर्देश पर बस्तर के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) गोकुल रावटे ने पटवारी पांडेय को निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बस्तर निर्धारित किया गया है और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता दी गई है.

http://कोटा से लौटते ही छात्रों का होगा रैपिड टेस्ट, निगेटिव आने पर ही जा सकेंगे घर

कोटा से छात्रों को लाने भेजी गई 97 बसें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर कल शाम राजधानी रायपुर से राजस्थान के कोटा में लॉकडाउन के दौरान फंसे छात्र-छात्राओं को लाने कुल 97 बसों को रवाना किया गया है. इसमें 95 बस छात्रों को लाने के लिए तथा 2 बसों में डॉक्टर और चिकित्सा दल के सदस्य गए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देशन पर छात्र-छात्राओं के लिए भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया है. बसों के साथ डॉक्टरों और अधिकारियों का दल भी भेजा गया है, ताकि छात्रों को रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो. अधिकारियों ने बताया कि कोटा से वापस आने पर इन बच्चों को 14 दिन के क्वॉरंटाइन पर रखा जाएगा. उन्हें सीधे घर जाने की अनुमति नही होगी. अभिभावक परिवहन विभाग के मोबाइल नम्बर 8959088986 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

http://VIDEO : अजय देवगन का गाना ’ठहर जा’ रिलीज, दे रहे ये खास मैसेज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now