महासमुंद. शादी के 50 साल पूरे होने पर गंजपारा निवासी बालकिशन साहू व उनकी धर्मपत्नी शकुंतला साहू ने अपनी सालगिरह को यादगार बनाया है. शुक्रवार को बालकिशन साहू विधायक निवास पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में 50 हजार रुपए का सहयोग करते हुए विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को चेक सौंपा. जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने उनका आभार जताया है. इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर भी मौजूद थे. इसी तरह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पटेवा, झलप, सिरपुर के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने कोरोना संकट में जरूरमंदो कई मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 81 हजार 2 सौ रुपए का सहयोग किया है. उक्त राशि व चेक को विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को सौंपा गया. सहयोग करने वालों में पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, झलप जनपद सदस्य प्रतिनिधि प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस सीटू सलूजा, लंकेश्वर साहू, पचरी सरपंच हेमलता डड़सेना, बरेकेल सरपंच प्रकाश चंद्राकर,
http://अभाविप की विभाग स्तरीय लॉकडाउन प्रतियोगिता ‘उत्कर्ष’ सम्पन्न, 482 ने लिया हिस्सा
राजेंद्र राजू दीवान, द्रोण चंद्राकर, रोशन पटेल, कीर्ति कोसरिया, मुनगासेर सरपंच पवन दीवान, अतुल गुप्ता, कौशिल्या गोपाल, कमलेश चंद्राकर, छोटे मिया, दीपक सिन्हा, हरिओम किराना स्टोर झलप(मोहित साहू), रुमेकेल सरपंच पवन ध्रुव, रमन ठाकुर, रेवाराम चौहान, खिलेश्वरी दीवान, हरिराम पटेल, जगत देवदास, नरेश सेठ, सालिक राम दीवान, राजा गंभीर, हेमंत किराना झलप, हीरा ब्रिजेन बंजारे, डागा राम साहू, राधेलाल सिन्हा, हेमकुमार निषाद, पंचराम ध्रुव, मन्नूलाल खड़शा, तीजराम ध्रुव, थनवार यादव, जीवनलाल ध्रुव, दीनदयाल साहू, ईशू रौठतिया, खोरबाहरा ध्रुव, गजाधर धीवर, खिलावन साहू आदि का योगदान रहा. श्री साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस पटेवा झलप सिरपुर ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया. इस दौरान कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि चंद्राकर, हरदेव ढिल्लो, जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, अंकित बागबाहरा, राजेन्द्र राजू दीवान, मयाराम टंडन, दिलीप चंद्राकर, ममता चंद्राकर, प्रेम साहू मौजूद थे.







