बेमेतरा. स्कूलों मे मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत सूखा खाद्यान्न वितरण चावल और दाल बांटने में अनियमितता के कारण शासकीय प्राथमिक शाला खुरुसबोड़ (कन्हेरा) की सहायक शिक्षिका (प्रभारी प्रधान पाठिका) श्रीमती केशर ठाकुर को शासन के निर्देशानुसार सूखा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता तथा लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी द्वार इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है. इससे पहले एक दैनिक समाचार पत्र मे प्रकाशित सूखा चावल और दाल बांटने में गड़बड़ी शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने के आधार पर मध्याह्न भोजन अंतर्गत खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी साजा से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार निलंबित किया गया. इस अवधि के दौरान जीवन निर्वाह हेतु भत्ता देय प्रदाय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय साजा द्वारा निर्धारित किया जाएगा.
http://हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और विद्यार्थियों की शीघ्र होगी वापसी
रायपुर. लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और विद्यार्थियों की शीघ्र ही राज्य में वापसी होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से दूरभाष पर चर्चा की और उन्हें श्रमिकों और विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया. चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार से इस आशय का विधिवत प्रस्ताव मिलने पर त्वरित निर्णय लिया जाएगा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव आर.पी. मंडल द्वारा केंद्रीय गृह सचिव को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आशा है अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण उपजी परिस्थितियों के कारण कठिनाई में रह रहे सभी छत्तीसगढ़ वसियों की शीघ्र सकुशल वापसी होगी.
http://टीआई ने प्रसव पीड़िता को पहुंचाया अस्पताल, महिला ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म







