पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने बुधवार को एक बार फिर महुआ निर्मित देशी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है. एसडीओपी पुपलेश कुमार पात्रे के मार्गदर्शन में क्षेत्र के ग्राम चिखली डोंगरीपारा में अवैध शराब की सूचना मुखबिर से मिलने के बाद पुलिस द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में बिहारी राजहंस पिता पूर्णहरि राजहंस (45) के कब्जे से दो प्लास्टिक की अलग-अलग जरकीन में रखी कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया. उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कमला पुसाम, उपनिरीक्षक जोशी, आरक्षक दाऊलाल चक्रधारी, सौरभ बासवर, उत्तरा शांते का योगदान रहा. ज्ञात हो कि सरकारी शराब की दुकानों के बंद होने के कारण पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ शराब बनाने का चलन बढ़ गया है. लिहाजा पुलिस भी अत्यधिक मात्रा में सभी जगह महुआ शराब जब्त कर रही है.
http://टीआई ने प्रसव पीड़िता को पहुंचाया अस्पताल, महिला ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म
महुआ शराब बनाकर बेचते 4 गिरफ्तार
कसडोल. पलारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में महुआ शराब बनाकर बेचने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम खैरी निवासी श्रीमती चंद्रिका बाई कुर्रे, भूषण टंडन गांव के बहेरा तालाब के पास, तोमन कोसले घर की परछी एवं शंकर भारद्वाज द्वारा हाथ भट्टी महुआ शराब बनाकर रखने एवं बिक्री करने की सूचना पर रेड कार्रवाई की गई. आरोपियों से 40.5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर 3 के खिलाफ धारा 34(2) के तहत और आरोपी शंकर भारद्वाज के पास से 3.5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद होने पर धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
http://नेत्र सहायक अधिकारी निलंबित, एसडीएम की जांच प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने की कार्रवाई







