बिलासपुर. मृत बेटे की नौकरी बहू को ना मिल जाए इसके लिए ससुराल वालों ने बहू के फर्जी विवाह की तस्वीर कोर्ट में पेश की. फोटो में बैकुंठपुर क्षेत्र की महिला की शादी अभिनेता सलमान खान से होना दिखाया गया था. कोर्ट ने तस्वीर को झूठा माना. फैसला अभी बहू के पक्ष में आया है. कुटुम्ब न्यायालय ने बहू को सारे अधिकार देने के लिए कहा है. बहू के ससुराल वालों ने बैकुंठपुर कुटुम्ब न्यायालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है. दरअसल, ये पूरा मामला कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर का है. बसंतलाल की शादी रानी नाम की महिला से हुई थी.
http://जब भाजपा-आरएसएस के लोग गोडसे मुर्दाबाद कहेंगे, तब मानूंगा सच्चा गांधीवादी : सीएम भूपेश
रानी के वकील अशोक शुक्ला के मुताबिक, एसईसीएल कोलरी में काम करने वाले बसंतलाल ने वर्ष 2013 में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद बसंतलाल के परिजनों ने रानी को अपनी बहू न मानते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया था. बताया जा रहा है कि रानी के ससुरालवाले नहीं चाहते थे कि उसे बसंतलाल की अनुकंपा नियुक्ति और मृत्यु के उपरांत मिलने वाला लाभ मिले. इसे लेकर यह मामला बैकुण्ठपुर के कुटुंब न्यायालय पहुंचा. न्यायालय ने मामले में ससुराल पक्ष को फटकार लगाते हुए रानी के पक्ष फैसला सुनाया है. कुटुंब न्यायालय के आदेश के खिलाफ अब ससुरालवालों ने हाईकोर्ट में अपील की है. इस मामले की अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी.
http://पैन कार्ड को आधार से जोड़ने की समय सीमा बढ़ी, ऐसे कराएं लिंक







