रजिंदर खनूजा
पिथौरा. नगर के वार्ड 13 की निर्दलीय महिला पार्षद गायत्री घरडे अपने वार्ड में प्रतिदिन निःशुल्क कच्ची सब्जी पहुंचा रही हैं. इस पार्षद ने बीती नवरात्रि के दौरान अपने वार्ड में फल भी वितरण कर चुकी हैं. प्रचार-प्रसार से दूर गायत्री लॉकडाउन के संकट के चलते अपने वार्डवासियों की सुरक्षा हेतु उन्हें घर में ही रहने की नसीहत देते हुए उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति में लगी हैं. जिस तरह रामायण में समुद्र पर सेतु निर्माण के दौरान एक गिलहरी समुद्र की रेत में लोटकर अपने शरीर में लगी रेत को वानर सेना द्वारा बनाए जा रहे सेतु पर गिराकर समुद्र को पाटने का प्रयास करती है. उसकी भावना से अभिभूत भगवान राम ने प्रयासों की सराहना करते हुए उसे अशीर्वाद दिया था.
http://विद्या बालन ने ब्लाउज पीस और रबर बैंड से सिखाया मास्क बनाना, देखिए वीडियो
जो कि आज भी गिलहरी के ऊपर चार धारियों के रूप में मौजूद है. कुछ ऐसा ही नगर के वार्ड 13 की निर्दलीय महिला पार्षद द्वारा किया जा रहा है. पार्षद गायत्री घरडे स्वयं गरीबी रेखा में जीवन यापन करती हैं. पर विगत कुछ वर्षों से वह अपने पति के साथ मध्याह्न भोजन बनाने रसोइया का कार्य करती रही हैं. इस कार्य से गायत्री ने कुछ रुपए जमा किए थे. गायत्री को बाजार में थोक सब्जी खरीदते देखकर इस प्रतिनिधि ने उनसे बात की तब उन्होने बताया कि वे वार्डवासियों के लिए अपने स्वयं के व्यय पर सब्जी खरीदकर प्रतिदिन बांट रही हैं. वे लॉकडाउन के रहते तक वार्डवासियों को सब्जी देती रहेंगी. उन्हीने उसे काफी उम्मीदों से जन प्रतिनिधि चुना है तो उनका भी कर्तव्य है कि वे वार्डवासियों की यथासंभव सेवा करें. इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए गायत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन में उनके वार्डवासियों को चावल एवं अन्य सामग्री सरकार से पर्याप्त मात्रा में मिल रही है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1334 नए केस, 27 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
मात्र सब्जी की कमी थी इसलिए उन्होने सब्जी घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया और अब वे घर-घर सब्जी पहुंचाकर वार्डवासियों की निःस्वार्थ सेवा कर रही हैं. चूंकि उनका परिवार गरीबी रेखा में है और वे सक्षम नहीं है. उन्होने अपने पति के साथ मध्याह्न भोजन में काम कर कुछ रुपए कमाए थे जिसे वे इस संकट के समय अपने वार्डवासियों पर खर्च कर रहे हैं. जहां पूरे देश मे एक बार कुछ खाद्य सामग्री बांटते हुए फोटो लेकर उसे अखबारों में छपवाने की होड़ लगी है. वहीं इस निर्धन पार्षद ने बगैर किसी तामझाम के वार्डवासियों को सब्जी बांटने से अनेक फोटो लेकर सोशल मीडिया में प्रकाशित कराने वाली संस्थाओं एवं कथित समाजसेवियों को आईना दिखा दिया है.
असम से वन भैंसा लेकर पहुंची वन विभाग की टीम, वातानुकूलित बाड़े में रखा गया https://t.co/KqbHSLT0eA pic.twitter.com/cAHALw6A4g
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 18, 2020







