महासमुंद. राजस्थान के कोटा में फंसे जिले के बच्चों की सुरक्षा व उनकी समुचित व्यवस्था के लिए विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यानाकर्षित कराया है. साथ ही विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित कलेक्टर को कोटा में फंसे जिले के 96 बच्चों की सूची सौंपते हुए उन्हें लाने उचित पहल करने की मांग की है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है और किसी भी बच्चे को कोई परेशानी न हो इसके लिए वहां आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. जानकारी के अनुसार जिले से मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए काफी संख्या में बच्चे कोटा में है. विधायक श्री चंद्राकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे बच्चों के अभिभावकों से संपर्क साधकर रविवार को 96 बच्चों की सूची बनाई है जो कोटा में लॉकडाउन से फंसे हुए हैं.
http://BCCI ने बनाई ‘टीम मास्क फोर्स’, वीडियो में खिलाड़ियों ने दिया खास मैसेज
बाद इसके उक्त सूची को जिला प्रशासन के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपी गई है. विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का ध्यानाकर्षित करते हुए बताया कि जिले के विभिन्न गांवों से बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग के लिए कोटा राजस्थान गए हुए हैं. कोचिंग पूरी करने के बाद बच्चे आने की तैयारी में थे कि लॉकडाउन के चलते वे वहीं फंस गए. लंबे समय तक लॉकडाउन की स्थिति से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों के अभिभावकों द्वारा उन्हें घर लाने की मांग की जा रही है. इस दिशा में उचित पहल की जाए। इधर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा व उनकी समुचित व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं. अभिभावकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. बच्चों के लिए कोटा में ही उचित व्यवस्था कराई जा रही है. प्रदेश के आला अधिकारी कोटा के अफसरों के संपर्क में लगातार बने हुए हैं.
http://अधिक दर पर शक्कर बेचने और मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं, राशन दुकान निलंबित







