रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी जिलों में सर्दी-जुकाम संबंधी (Influenza Like Illness, ILI) श्वसन संबंधी गंभीर बीमारी (Severe Acute Respiratory Illness, SARI) के सभी मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में मुख्य सचिव आरपी मण्डल ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल ILI / SARI के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश जारी किए हैं. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं. मुख्य सचिव ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सचिव और सभी संभाग आयुक्तों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं
http://डेविड वॉर्नर ने बेटी संग ‘शीला की जवानी’ गाने पर किया डांस, देखिए वीडियो
शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से अब तक 28.67 करोड़ से अधिक राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में कराई जमा
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के नियंत्रण एवं रोकथाम तथा इससे प्रभावित लोगों की मदद के लिए स्वैच्छिक रूप से अब तक 28 करोड़ 67 लाख रुपए से अधिक की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई है. इस राशि में प्रदेश के 2 लाख 32 हजार 508 शासकीय सेवकों द्वारा अंशदान दिया गया है.
http://सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 हजार रुपए







