बलौदाबाजार. बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम सलौनी कला में सरकारी भूमि पर अवैध उत्खनन करने वालों के विरूद्ध भटगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. खननकर्ताओं की एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर मौके से जब्त किया गया है. एसडीएम केएल सोरी ने बताया कि बिलाईगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम-सलौनीकला के ग्राम प्रमुखों ने 16 अप्रैल को रात लगभग साढ़े 10 बजे मुरूम की अवैध उत्खनन की सूचना दी. इस पर रात्रि में राजस्व एवं पुलिस अमला ने मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई की. जांच के दौरान मौके पर एक जेसीबी क्रमांक एचएआर 30×55 एल ओ 2817045 सी और तीन नग ट्रैक्टर ट्राली को उत्खनन कार्य में संलग्न पाया.
http://VIDEO : जब विराट से बोलीं अनुष्का- ऐ कोहली… चौका मार ना, क्या कर रहा है
खनन शासकीय भूमि खनं 1783/1क रकबा 23.706 हे. में किया जा रहा था. वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 लागू है जिसके तहत् लॉकडाउन प्रभावशील है. ऐसी स्थिति में अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन किया जाना अपराध की श्रेणी में पाया गया है. मौके पर जेसीबी एवं 3 ट्रैक्टर ट्राली लावारिस स्थिति में जब्त कर थाने में खड़ी की गई है. उक्त वाहन स्वामियों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण क्रमांक 0083/2020 धारा 188/34 दर्ज किया गया है.
http://घरों में रहकर कोरोना से लड़ाई में दें अपना योगदान, विधायक ने लॉकडाउन का पालन करने की अपील







