महासमुंद. कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए 19-20 अप्रैल को महासमुंद मुख्यालय में संपूर्ण लॉकडाउन रखा गया है. इसमें मेडिकल स्टोर व पेट्रोल पंप को बंद से पृथक रखा गया है. कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन रखा गया है. वहीं राज्य सरकार ने 21 अप्रैल तक लॉकडाउन की समीक्षा के बाद ही आगे का निर्णय लेने का फैसला किया है. वर्तमान में महासमुंद जिला ग्रीन जोन में है, लेकिन छत्तीसगढ़ के कटघोरा को हॉटस्पॉट माना गया है और इसी हॉटस्पॉट से पटेवा में एक व्यक्ति के आने की सूचना पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित व्यक्ति की पहचान कर सैंपल लेकर भेजा है.
http://स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोरोना केस बढ़ने में आई 40% की कमी, 80 फीसदी लोग हो रहे ठीक
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने बताया कि जिला प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन, चेंबर ऑफ कॉमर्स, किराना व्यवसाय तथा थोक एवं चिल्हर सब्जी विक्रेता संघ की बैठक के बाद ऐहतियात के तौर पर 19-20 अप्रैल को संपूर्ण रूप से व्यवसाय बंद रखने का निर्णय लिया है. इस बंद से मेडिकल और पेट्रोल पंप को पृथक रखा गया है. श्री चंद्राकर ने बताया कि शनिवार 18 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक दैनिक जरूरतों की दुकानें खुली रहेंगी. पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से संपूर्ण लॉकडाउन में घरों में रहकर शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करने का आग्रह किया है.
http://21 हाथियों के दल ने धान की फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान







