আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना के फिर मिले 3 नए मरीज, प्रदेश में अब 13 एक्टिव केस

Published on: April 17, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ के हॉटस्पॉट कटघोरा से गुरुवार रात कोरोना के 3 नए मरीज मिले हैं. इनमें दो महिला और एक पुरुष हैं. वहीं इन तीनों मरीजों के मिलने के साथ ही अब 13 एक्टिव मरीज हैं जिनका इलाज जारी है. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है. बता दे कि 23 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. इससे पहले गुरुवार दोपहर ही 6 लोगों को स्वस्थ होने के बाद एम्स से छुट्‌टी दे दी गई. डिस्चार्ज होने वालों में चार पुरुष व दो महिलाएं हैं. सभी को 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन पर भेज दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार तीनों मरीज होम क्वॉरंटाइन में रखे गए थे. चार दिन पहले उनके स्वाब का सैंपल जांच के लिए एम्स लाया गया था.

http://टूल्लू पंप से पानी खींचने पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही काटा जाएगा नल कनेक्शन : नपाध्यक्ष

आदिवासी हल्बा समाज द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 85 हजार रुपए का योगदान

रायपुर. कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान प्रभावित लोगों को भोजन एवं अन्य आवश्यक सहायता देने के लिए राज्य के सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा अनेक कर्मचारी संगठनों इत्यादि के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता दी जा रही है. इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले के आदिवासी हल्बा समाज द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 85 हजार रुपये की सहायता दी गई है.

http://वेबसाइट सीजीहाट लोकार्पित, लोगों को घर बैठे ही मिलेंगे ताजे फल और हरी सब्जियां

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now