আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टूल्लू पंप से पानी खींचने पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही काटा जाएगा नल कनेक्शन : नपाध्यक्ष

Published on: April 16, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. भीषण गर्मी में नागरिकों को राहत देते हुए नगर पालिका द्वारा दो के बदले शहर को तीन समय पेयजल आपूर्ति निरतंर की जा रही है. बाबजूद वार्डों में टूल्लू पंप से पानी खींचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नल कनेक्शन में टूल्लू पंप का उपयोग न करें. पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि पहले की अपेक्षा वर्तमान स्थिति में शहर को अधिक पानी सप्लाई की जा रहीं है. दूसरी ओर अलग अलग वार्डों में पृथक से बोरबेल के माध्यम से अतिरिक्त व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है. मानकों के अनुसार प्रतिव्यक्ति 126 लीटर पानी दिया जाना है, लेकिन इस कार्यकाल में प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन 130 लीटर पानी सप्लाई की जा रही है.

http://वेबसाइट सीजीहाट लोकार्पित, लोगों को घर बैठे ही मिलेंगे ताजे फल और हरी सब्जियां

बाबजूद नागरिकों द्वारा टूल्लू पंप के जरिए पानी खिंचा जा रहा है. इसके चलते अन्य लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. पालिका अध्यक्ष ने कहा कि समझाइश के बाद भी अवैध रूप से टूल्लू पंप से पानी खींचना बंद नहीं किया गया तो ऐसे लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ ही नल कनेक्शन काटा जाएगा. उन्होने कहा कि वार्डों से निरंतर लोगों द्वारा नलों से पानी नहीं मिलने की शिकायत मिल रही है. जब उन नलों की जांच की गई तो कनेक्शन सही पाया गया है. लेकिन पानी सप्लाई के दौरान कर्मचारियों द्वारा जांच करने पर कई घरों में टूल्लू पंप से पानी खिंचने की जानकारी मिली है. जिस पर कनेक्शनधारियों चैतावनी दी गई है.

http://6 और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, 10 का एम्स में इलाज जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now