আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Apple iPhone SE 2020 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: April 16, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Apple ने iPhone SE 2020 ऑफिशली लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट्स – रेड, ब्लैक और व्हाइट में लॉन्च किया है. आईफोन SE 2020 में 4.7 इंच की रेटिना डिस्प्ले दी गई है. ये दरअसल LCD डिस्प्ले है जो iPhone 11 में है. इस स्मार्टफोन में Apple A13 Bionic प्रोसेसर है. यही प्रोसेसर iPhone 11 में भी दिया गया है. आईफोन SE 2020 को 64GB, 128GB और 256GB वेरिएंट में पेश किया गया है. इस फोन की शुरुआती कीमत 42,500 रुपए रखी गई है.

http://पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव, 72 लोग किए गए क्वॉरंटीन

इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. इसका अपर्चर f/1.8 है. कंपनी ने दावा किया है कि ये A13 Bionic चिपसेट के साथ मिलकर कई कंप्यूटेशनल फोटॉग्रफी को अनलॉक करता है. एक कैमरे से ही पोर्ट्रेट मोड का भी ऑप्शन दिया गया है, हालांकि अब एक कैमरे से पोर्ट्रेट दूसरी कंपियां भी देती हैं. लेकिन इसमें इसमें 6 तरह के पोर्टेट लाइटिंग इफेक्ट्स दिए गए हैं. वीडियो की बात करें तो आप इससे 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं जिसमें 30fps का सपोर्ट दिया गया है. खास बात ये है कि ये स्मार्टपोन वॉटर प्रूफ है और इसे IP67 रेटिंग मिली है. ये डस्ट रेजिस्टेंट भी है. आईफोन SE 2020 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now