रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2 और नए मामले सामने आए हैं. इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. दोनों ही मामले कोरबा के कटघोरा के हैं. रविवार को दोनों का सैंपल लिया गया था और मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमें से एक मरीज पहले से ही एम्स में भर्ती है, जबकि दूसरे को एम्स लाया जा रहा है. एम्स के डायरेक्टर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब तक कुल 33 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं. जिसमें से 10 ठीक हो चुके हैं. अभी कुल 23 एक्टिव केस है जिनका इलाज जारी है.
http://24 घंटे में कोरोना के 1211 नए केस, 31 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल के पुत्र का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल के पुत्र का इंदौर में निधन होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.
http://जाह्नवी कपूर ने शेयर किया वीडियो, ऐश्वर्या राय के गाने पर डांस करती आई नजर
राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया नमन
रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती पर उन्हें नमन किया. उन्होनें अपने निवास में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की. वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया.







