আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ग्रामीणों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए किया चंदा एकत्र, विधायक ने जताया आभार

Published on: April 11, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम पंचायत अमलोर व आश्रित ग्राम केडिया के ग्रामीणों ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता पहुंचाने 4596 रुपए का चंदा एकत्र किया. शनिवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर सरपंच प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव ने उक्त राशि विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को सौंपी. सरपंच श्रीमती रूपा जयप्रकाश यादव, उपसरपंच हरख राम ध्रुव, पंच मुकेश्वर खैरवार, कृष्णा कुमार ध्रुव, सुमित्रा ध्रुव, गीता बाई ध्रुव, खिलावन निषाद, महावीर ध्रुव, सदाराम निषाद, सोहन ध्रुव, सियाराम निषाद, धनीराम निषाद, नोहर पटेल, महेश निषाद, बिनेत ध्रुव व पंचूराम ध्रुव ने ग्रामीणों से आर्थिक सहयोग लेते हुए 4596 रूपए की राशि एकत्र की.

http://पीएम की मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, तीन राज्यों के मुख्यमंत्री ने की लॉकडाउन बढ़ाने की मांग

इस आपदा की घड़ी में एकता परिचय देते हुए ग्रामीणों ने जरूरतमंदों को राहत सामाग्री प्रदान करने के उद्देश्य से उक्त राशि शनिवार को विधायक श्री चंद्राकर को सौंपी. विधायक श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और हर जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन, राशन सामाग्री उपलब्ध होना चाहिए. इसी उद्देश्य से उनके द्वारा मुहिम चलाई जा रही है. जिसमें शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों से सहयोग राशि दी जा रही है. जनसहयोग से जरूरतमंद लोगों को राशन सामाग्री उपलब्ध कराई जा रही है.

http://VIDEO : सहवाग ने बताए अपने तीन उसूल, आवेदन, निवेदन फिर दे दनादन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now