रायपुर. शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गया है. 16 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे एम्स से डिस्चार्ज किया गया. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के एक 16 साल के लड़के का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया था. इलाज के बाद वह अब स्वस्थ हो गया है और उसे छुट्टी दे दी गई. उम्मीद है कि अन्य सभी मरीज जल्द ही ठीक हो जाएंगे. बता दें कि प्रदेश में अब कुल 18 में से 10 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं. वहीं 8 का इलाज जारी है.
http://दुकानों के सामने लगानी होगी मूल्य सूची, अधिक कीमत पर सामान बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
सरकार की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 3473 संभावित व्यक्तियों की सैंपल जांच की गई है. जिसमें 3322 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुए हैं तथा 133 की जांच जारी है. विदेश से लौटे यात्रियों की संख्या (1 मार्च 2020 के बाद) 2376 है. प्रारंभ तिथि से अब तक 85485 व्यक्ति क्वॉरंटाइन में हैं, इनमें से वर्तमान में 75757 व्यक्ति होम क्वॉरंटाइन में हैं. पुलिस विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है. कटघोरा को छावनी बनाकर 30 दलों द्वारा घर-घर भ्रमण कर कोरोना संदिग्ध एवं संवेदनशील मरीजों को खोज कर जांच की जा रही है.
http://अध्यक्ष एवं पार्षद निधि का उपयोग कोरोना के कारण प्रभावित जरूरतमंदों के लिए किया जाएगा
A 16 year old boy who was tested positive earlier, in Chhattisgarh, has been cured of Covid19 and will be discharged today.
We hope that all other patients recover soon.
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) April 10, 2020







