महासमुंद. नर्रा के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गांधी जयंती पर ग्लोबल गांधी सोलर यात्रा के तहत कार्यशाला होगा. विश्व के लगभग 180 देशों में एक साथ यह आयोजित होगा. विद्यालय शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजयशंकर निगम ने बताया कि विद्यालय में 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती के अवसर पर विद्यार्थी खुद अपना सोलर लैंप असेंबल करना सिखेंगे. इस लैंप को एक बार धूप में चार्ज करने पर 14 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञ नर्रा स्कूल के सुबोध कुमार तिवारी व्याख्याता विज्ञान एवं प्रभारी प्राचार्य और अरविंद ठाकुर व्यावसायिक शिक्षक इलेक्ट्रॉनिक को ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे. जिसके बाद ये ट्रेनर विद्यार्थियों को सोलर लैंप असेंबल करना सिखाएंगे.
http://पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 63 निरीक्षकों का तबादला
इसके बाद विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे. स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला के लिए अपना पंजीयन कराया है. इस कार्यशाला में असेंबल सोलर लैंप को विद्यार्थी अपने घर ले जाएंगे. पूरे देश में दस लाख सोलर एम्बेसडरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें नर्रा के इस विद्यालय की भी सहभागिता रहेगी. इसके साथ ही नर्रा का शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक शाला का गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड बनाने में सहभागिता हो जाएगी. शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों एवं शाला के शिक्षकों ने इस रचनात्मक क्रियाकलाप के लिए सुबोध कुमार तिवारी को बधाई दी है. उल्लेखनीय है कि इसका आगाज़ जहां राज्य में रविशंकर विश्वविद्यालय से हो रहा है, तो महासमुंद जिले में नर्रा के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हो रहा है.
http://महाविद्यालय बागबाहरा की अध्यक्ष चुनीं गईं रोशनी सांखला







