আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जियो ने लॉन्च किया Jio POS Lite ऐप, घर बैठे कर सकेंगे कमाई

Published on: April 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक ऐप Jio POS Lite लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए कोई भी शख्स जियो के पार्टनर के तौर पर किसी भी जियो यूजर का प्रीपेड सिम रिचार्ज कर सकता है. ऐसा करने से कंपनी कमीशन देगी. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. अभी आप MyJio ऐप या फिर जियो की वेबसाइट से किसी दूसरे का प्रीपेड सिम रिचार्ज करते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कमीशन नहीं दिया जाता है. जियो POS Lite के लिए यूजर रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है. हालांकि रजिस्ट्रेशन के लिए हार्ड कॉपी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होगी. JioPOS Lite ऐप में रजिस्टर करने के लिए किसी तरह का फिजिकल वेरिफिकेशन भी नहीं कराना होगा.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 7 नए मामले, अब 9 एक्टिव केस

JioPOS Lite ऐप के तहत अगर आपने रजिस्टर कर लिया है तो कंपनी दूसरे का सिम रिचार्ज करने पर 4.16% कमीशन देगी. इस ऐप में पासबुक फीचर दिया गया है जिसके जरिए जियो पार्टनर्स अपनी कमाई और ट्रांजैक्शन देख सकते हैं. ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपसे रजिस्टर करके इसका मेंबर बनने को कहा जाएगा. इसके लिए आपके पास जियो नंबर होना जरूरी है. जियो POS Lite ऐप में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट होने के बाद आपसे इस ऐप के वॉलेट में पैसे लोड करने के लिए कहा जाएगा. यहां से आप 500 रुपए, 1,000 रुपए और 2,000 रुपए अपने वॉलेट में ऐड कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक हर 100 रुपए खर्च यानी दूसरे के फोन रिचार्ज पर यूजर 4.166 रुपए कमा सकेंगे.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 549 नए केस, 17 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now