আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद, आरोपित महिला गिरफ्तार

Published on: April 9, 2020
---Advertisement---

बागबाहरा. कोमाखान थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी बागबाहरा के मार्गदर्शन में बुधवार को बांसकांटा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर स्टाफ के साथ बांसकांटा में रेड कार्रवाई कर बांसकाटा निवासी कुंतीबाई निराला पति नायकराम निराला (40) के घर स्थित खलिहान में पीले रंग के दो जरकिन में छिपाकर रखी 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की. आरोपिया को धारा 34/2 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया. उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड मुख्यालय से 20 किमी दूर ग्राम बांसकाटा में लंबे समय से शराब चुलाई उद्योग चलाए जाने की खबर ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ ने प्रमुखता से प्रकाशित कर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था.

http://छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 14 दिन और बढ़े लॉकडाउन

खबर छपते ही कोमाखान थाना प्रभारी ने बांसकाटा में बैठक कर लोगों को चेतावनी दी थी कि शराब चुलाई गैरकानूनी है इससे बचें गांव के सभी लोगों को समझाइश देते हुए निगरानी समिति का गठन किया किंतु समिति बनाने के बाद भी बांसकाटा में शराब चुलाई का काम धड़ल्ले से जारी रहा. समिति अध्यक्ष नायकराम निराला के घर से ही शराब बरामद की गई. ज्ञात हो कि बांसकाटा में व्यापक पैमाने पर हाथ भठ्ठी शराब उत्पादन कर क्षेत्र के गांवों में सप्लाई कर माहौल दूषित किए जाने से लोगों मे भारी आक्रोश था.

http://विवाद का पटाक्षेप कर चिरायु दल ने चार को किया होम क्वॉरंटीन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now