আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बीते तीन दिनों में राज्य में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं

Published on: April 7, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति बीते तीन दिनों से स्थिर बनी हुई है. इन तीन दिनों के दौरान राज्य में कुल 815 सैंपल जांच के लिए गए, जिसमें से 681 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 134 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी शेष है. पांच अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल तक राज्य में कोरोना पॉजिटिव एक भी केस नहीं आया है, जबकि इन तीन दिनों के दौरान कोरोना के 5 संक्रमित व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. राज्य में बीते 19 मार्च को कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था. इसके बाद 25 मार्च को कोरोना से संक्रमित 2 लोग मिले थे, 26 मार्च को कोरोना के 3 संक्रमित लोग पाए गए थे. इस तरह 19 मार्च से 4 अप्रैल के बीच राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 10 लोग पाए गए.

http://नगरीय निकायों के शिक्षक संवर्गों का माह मार्च तक का वेतन जारी

इनमें से 9 संक्रमित लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. एक मात्र संक्रमित किशोर बालक का इलाज एम्स रायपुर में जारी है, जिसकी स्थिति में सुधार जारी है. राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 2764 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल की जांच की गई है, जिसमें 2620 के परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए हैं तथा 134 सैंपल की जांच जारी है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने, लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेन्स का पालन करने की अपील की है. कोरोना संक्रमण संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल-फ्री नम्बर 104 पर एवं अंतर्विभागीय समन्वय हेतु मोबाइल नम्बर 9301260141 तथा 9301240141 पर कॉल किया जा सकता है.

http://मध्याह्न भोजन के सूखा राशन वितरण में अनियमितता, पांच स्कूलों के प्रभारी प्रधानपाठक निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now