रायपुर. नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देश पर नगरीय निकायों में कार्यरत शिक्षक (व्याख्याता) और सहायक शिक्षकों का मार्च तक के वेतन के लिए राशि जारी कर दिया गया है. इस आशय का आदेश मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन स्थित नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी नगर पालिक निगमों, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अधिकारियों को जारी कर दिए हैं.
http://मध्याह्न भोजन के सूखा राशन वितरण में अनियमितता, पांच स्कूलों के प्रभारी प्रधानपाठक निलंबित
नगर पालिक प्रशासन में नाम निर्दिष्ट व्यक्ति आगामी आदेश तक पद पर बने रहेंगे
रायपुर. राज्य शासन द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों में नगर पालिका प्रशासन में विशेष ज्ञान व अनुभव रखने वाले व्यक्ति का नाम निर्दिष्ट किए गए हैं. छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम अधिनियम-1956 की धारा-9(2) तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम-1961 की धारा-19(2) के प्रावधानों के तहत नाम निर्दिष्ट व्यक्ति राज्य सरकार के आगामी आदेश तक पद पर बने रहेंगे. छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय का आदेश जारी किया कर दिए गए हैं.
http://देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, पंजीयन कार्यालय 14 अप्रैल तक रहेंगे बंद
विभिन्न संस्थाओं ने दी राहत कोष में सहायता राशि
बिलासपुर. कोरोना महामारी से बचाव में जुटे शासन-प्रशासन की मदद हेतु विभिन्न संस्थाओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री राहत कोष व मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि प्रदान की. राशि का चेक उन्होंने कलेक्टर डॉ. संजय अलंग को सौंपा. पाटीदार समाज बिलासपुर द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 लाख रुपए और मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 51 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया. ज्ञानोदय संस्कृति एवं शिक्षण समिति दयालबंद द्वारा 51 हजार रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया गया. शिक्षक कांग्रेस द्वारा 25 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष हेतु दिया गया.







