रायपुर. स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के सूखा राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पांच स्कूलों के प्रभारी प्रधानपाठकों को निलंबित कर दिया गया है. इनमें दो प्रभारी प्रधानपाठक बेमेतरा जिले के और तीन प्रभारी प्रधानपाठक राजनांदगांव जिले के हैं. राजनांदगांव जिले में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोरतलाव विकासखण्ड डोंगरगढ़ के प्रभारी प्रधानपाठक अवधेश कुमार कंकरायणे को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में सूखा राशन वितरण की शिकायत की जांच विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर शिकायत सही पाए जाने की पुष्टि होने पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय खैरागढ़ निर्धारित किया है. इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला सिंगारघाट विकासखण्ड खैरागढ़ की प्रभारी प्रधानपाठक श्रीमती सुलोचना रामटेके को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़
http://देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, पंजीयन कार्यालय 14 अप्रैल तक रहेंगे बंद
के प्रतिवेदन के आधार पर और शासकीय प्राथमिक शाला बोरतालाब विकासखण्ड डोंगरगढ़ के प्रभारी प्रधानपाठक मनीष कुमार बडोले को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन में सूखा राशन की कम मात्रा की शिकायत की पुष्टि होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित किया है. इसी प्रकार बेमेतरा जिले में शासकीय प्राथमिक शाला बंधी के प्रभारी प्रधानपाठक देवलाल मंडावी ने राहर दाल के बदले तिवरा दाल वितरण की शिकायत सही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा निर्धारित किया है. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खण्डसरा के प्रभारी प्रधानपाठक हरनारायण रात्रे द्वारा 6 किलोग्राम चावल और 1.2 किलोग्राम दाल के स्थान पर 100 ग्राम चावल और दाल का कम वितरण की अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर इनका मुख्यालय भी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा निर्धारित किया गया है.
http://पुलिस की लगातार कार्रवाई, शराब के साथ युवक को पकड़ा







