আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पुलिस की दनादन कार्रवाई, चपेट में आए सट्टा-किंग, कबाड़ी और पटाखा व्यवसायी

Published on: September 27, 2019
---Advertisement---

खरसिया. पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध कार्य करने वालों पर कुठाराघात करने के संकल्प को सही मायने में क्रियान्वित करते हुए खरसिया एसडीओपी दिगम्बर पटेल द्वारा क्षेत्र में अरसे से अवैधानिक कार्य कर रहे गुर्गों पर दनादन बड़ी कार्रवाईयां की जा रही हैं. इस चक्र में अब वह भी महफूज नहीं दिख रहे जो चौकी को वश में कर सब कुछ बेखौफ किया करते थे. गुरुवार को एसडीओपी दिगम्बर पटेल एवं सुमतराम साहू ने दो पटाखा दुकानों में दबिश देते हुए विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की. बताना लाजिमी होगा कि सुरक्षा को दरकिनार करते हुए शहर में स्थित दुकानों पर ही पटाखे सजाकर बेचे जाने की मानो प्रथा ही बन चुकी है.

http://दंतेवाड़ा उपचुनाव : 11 हजार वोटों से जीतीं कांग्रेस की देवती कर्मा

ऐसे में पुलिस प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाते हुए जैन-चौक स्थित सुभाष जनरल स्टोर पर तथा स्टेशन रोड स्थित सुमन सेंटर पर सुरक्षा के इंतजाम एवं दस्तावेज के अभाव में क्रमशः 21 हजार एवं 20 हजार के पटाखे जब्त किए. वहीं सट्टाकिंग के नाम से मशहूर बड़े खाईवाल अर्जुन राठौर एवं विकी अग्रवाल के ठिकानों पर दबिश देते हुए क्रमशः 183100 नकद तथा लाखों की सट्टा-पट्टी एवं 11040 रुपए तथा लाखों की सट्टा-पट्टी, नोट गिनने की मशीन एवं मोबाइल सेट भी जब्त किए. दोनों ही आरोपियों पर 4 क द्रुत अधिनियम तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 151 की कार्रवाई की गई. वहीं शुक्रवार को पंचमुखी मंदिर के पास कबाड़ का कारोबार करने वाले रामअवतार पर 41(1-4) 379 की कार्रवाई करते हुए गाड़ी सहित कबाड़ को जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 334400 रुपए आंकी जा रही है.

http://अघोषित बाड़े में रखे 11 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने कराई जांच

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now